back to top

राजनांदगांव: डाॅ. भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि पर कलेक्ट्रेड परिसर में स्थापित प्रतिमा में महापौर सहित निगम पदाधिकारियों ने किया पुष्पांजलि अर्पित…

राजनांदगांव 6 दिसम्बर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 6 दिसम्बर पुण्यतिथि पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित पार्षदों एवं समाजिक बंधुओं की उपस्थिति में कलेक्ट्रेड परिसर में स्थापित प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Advertisements


इस अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि, भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव आम्बेडकर जी की पुण्यतिथि 6 दिसम्बर को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होने कहा कि, डाॅ. आम्बेडकर ने समाज में व्याप्त भेदभाव समाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया तथा एक समानता न्याय व बंधुत्व आधारित समाज की कल्पना को मूर्त रूप दिया। उन्होने कहा कि, डाॅ. आम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम संवैधानिक व्यवस्था अपने मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों का पालन करें। उन्होने डाॅ. आम्बेडकर जी के संविधान की प्रस्तावना और मूल्यों को जीवन में अपनाने का अव्हान किया।


निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा सहित पार्षद सर्वश्री शिव वर्मा, रवि सिन्हा, सतीश साहू, दुरेन्द्र साहू, सेवक उईके, पूर्व पार्षद श्री विजय राय व श्री शरद सिन्हा, पार्षद प्रतिनिधि श्री पंकज कुरंजेकर ने भी डाॅ. आम्बेडकर की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित किए। कार्यक्रम में समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page