back to top

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ पहुंचे मंत्री अमरजीत भगत ने विश्व प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी देवी की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की…

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ प्रदेश के खाद्य एवं संस्कृति मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत आज राजनांदगांव जिले के प्रवास पर थे जहां अपने प्रवास के दौरान वे धर्म नगरी डोंगरगढ़ पहुंचे ।

Advertisements

वहीं स्थानीय रेस्ट हाउस में जिले के प्रभारी मंत्री का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया साथ ही पुलिस विभाग के द्वार मंत्री अमरजीत भगत को गॉड ऑफ ऑनर भी दिया गया…।

. वही रेस्ट हाऊस में पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विधायको और मंत्रियों के अपने अपने क्षेत्र के दौरे करने से प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की धरातल पर क्रियान्वयन की जानकारी के साथ साथ ही प्रशासनिक कसावट भी क्षेत्र में आती है…।

. वहीं जिले में लगातार चल रहे अवैध प्लाटिंग के मामले मे पूछे गए प्रश्न पर मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि अगर किसी के पास भी कोई शिकायत है तो वह लिखित रूप मे उनसे करे वे तत्काल कार्यवाही के आदेश संबंधित विभाग को दे देंगे…..

Advertisements

You cannot copy content of this page