back to top

राजनांदगांव : शिक्षित बेरोजगारों एवं पशु सखियों को प्रदेश में चल रहे मैत्री पीएआईडब्ल्यू प्रशिक्षण हेतु भेजा गया…


राजनांदगांव कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में तथा उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. राजीव देवरस के निर्देशन में जिले में पशुधन सेवा की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे है। जिले में पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार कार्यक्रम के लिए शिक्षित बेरोजगारों एवं पशु सखियों को प्रदेश में चल रहे मैत्री पीएआईडब्ल्यू प्रशिक्षण हेतु भेजा गया। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. राजीव देवरस ने बताया कि राजनांदगांव जिले के 28 लोगों को मैत्री ट्रेनिंग में भेजा गया है।

Advertisements

सॉफ्टवेयर में दक्ष बनाने की रणनीति एवं पशुधन प्रजनन नीति से परिचित कराने के उद्देश्य से दाऊ श्री वाशुदेव चंद्राकर छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में राजनांदगांव जिले से विशेषज्ञ के रूप में डॉ. फनेश्वर कुमार आईएनएपीएच एवं रिकार्ड संधारण तथा डॉ. भारती साहू प्रदेश के पशुधन प्रजनन नीति में प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा आईएनएपीएच सॉफ्टवेयर के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page