back to top

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ पहाड़ी पर मिला एक युवक का शव…

राजनांदगांव डोंगरगढ़ पहाड़ी में एक अधेड़ की लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है लाश तीन चार दिन पुराना होने की आशंका व्यक्त की जा रही है । अधेड़ ने आत्महत्या की है अथवा उसकी हत्या की गई है इसका खुलासा नहीं हुआ है फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।

Advertisements


माई की नगरी में कल रणचंडी मंदिर के पीछे पहाड़ी में एक अधेड़ की लाश मिलने से हड़कंप मच गया । 35 से 40 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति का शव तीन-चार दिन पुराना बताया जाता है शव समीप में मृतक के कपड़े ,हनुमान चालीसा व प्रसाद का सामान भी मिला है तीन-चार दिन पुराना होने के कारण शव में कीड़े भी लग चुके है। और शरीर काला पड़ गया है। लोग इसे हत्या भी मानकर चल रहे हैं हो सकता है किसी ने मारकर इसे लटका दिया हो ।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को मर्चुरी में रखा है तथा परिजनों की तलाश जारी है अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केके पटेल ने बताया कि इस शव के पास से कोई भी शिनाख्त दस्तावेज नहीं मिलने के कारण मृतक का शव दफन नहीं किया जा सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है इस तरह पहाड़ी में शव मिलने के यह चंद दिनों में ही दूसरी घटना है।

Advertisements

You cannot copy content of this page