back to top

राजनांदगांव : शहर के पदमश्री गोंविदराम आडिटोरियम में जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना का किया शुभारंभ…

राजनांदगांव – राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पहली किस्त की राशि अंतरित करने राजनांदगांव शहर के पद्मश्री गोविन्द राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत सिंह भगत शामिल हुए, इस दौरान वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के 2 लाख 11 हजार 153 किसानों के खाते में 156 करोड़ 33 लाख 38 हजार रूपए की राशि अंतरित की।

Advertisements

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुंयतिथि के अवसर पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में राशि अंतरित करने राजनांदगांव के पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया  । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत शामिल हुए। इस दौरान वर्चुअल माध्यम से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पहली किस्त 2 लाख 11 हजार 153 किसानों के खाते में 156 करोड़ 33 लाख 38 हजार रूपए की राशि अंतरित की।

इसके साथ उन्होंने  राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के 19 हजार 786 हितग्राहियों को 3 करोड़ 95 लाख 72 हजार रूपए की राशि उनके खातों में अंतरित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने राजीव गांधी किसान नया योजना को लेकर जानकारी दी।

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की प्रथम किस्त की राशि अंतरित की गई।
योजना के तहत खरीफ मौसम के कृषि एवं उद्यानिकी फसल उत्पादक कृषकों को प्रति वर्ष राशि 9 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान किया गया। जिसके तहत धान बेचने वाले 1 लाख 96 हजार 35 हजार किसानों को प्रथम किश्त के रूप में 123 करोड़ 76 लाख 90 हजार रूपए का भुगतान राज्य शासन के द्वारा किसानों के खाते में सीधे अंतरण किया गया है।

वहीं पिछले वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसान के द्वारा उसी रकबे में धान के बदले अन्य अनाज, दलहन, तिलहन, उद्यानिकी फसल अथवा वृक्षारोपण करने वाले 15 हजार 118 किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। जिसके तहत 32 करोड़ 56 लाख 48 हजार रूपए की राशि का भुगतान पंजीकृत किसानों को प्रथम किश्त के रूप में किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में प्रभारी मंत्री के साथ खुज्जी विधायक छन्नी साहू,  खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा, महापौर हेमा देशमुख, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबडा़, राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा सहित  जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं किसान मौजूद रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page