back to top

राजनांदगांव :डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध गांजा परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.610 किलोग्राम गांजा एवं एक मोटरसाइकिल जप्त की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहित उर्फ मोंटू मालेकर (35 वर्ष), निवासी जेल रोड वार्ड नंबर 21, डोंगरगढ़, अपने साथी नाबालिग के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 BD 5014 से गांजा परिवहन कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 23 अप्रैल को जेल रोड चौथान मोड़ के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी (प्रशिक्षु डीएसपी) सुमन जायसवाल और निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार निगरानी कर रही थी।


आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। मुख्य आरोपी मोहित मालेकर के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में करीब 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का भी सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page