back to top

राजनांदगांव: डोंगरगढ़ में अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, 6.120 बल्क लीटर शराब व बाइक जब्त…


राजनांदगांव,डोंगरगढ़। अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोंगरगढ़ पुलिस ने एक शराब कोचिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.120 बल्क लीटर शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही थी।

Advertisements


दिनांक 19 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कालकापारा वार्ड नंबर 10 निवासी राज नंदेश्वर (24 वर्ष), पिता स्व. सुरेश नंदेश्वर, शराब दुकान से अधिक मात्रा में शराब खरीदकर मोटरसाइकिल से बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम राका मोड़ पेट्रोल पंप के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।


तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 16 पाव रोमीओ देशी मदिरा (2.880 बल्क लीटर) कीमत ₹1280, 16 पाव जम्बू स्पेशल व्हिस्की (2.880 बल्क लीटर) कीमत ₹1920 तथा 2 पाव 7 PM व्हिस्की (0.360 बल्क लीटर) कीमत ₹400 जब्त की गई। इस प्रकार कुल 6.120 बल्क लीटर शराब जिसकी कुल कीमत ₹3600 है, जब्त की गई। साथ ही एक पल्सर मोटरसाइकिल कीमत लगभग ₹50,000 भी जप्त की गई। कुल जुमला जप्ती ₹53,600 आंकी गई है।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष जायसवाल, उप निरीक्षक रोहित खूंटे, आरक्षक अविलेश दीदी एवं किशन कुमार चंद्र का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस द्वारा डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page