back to top

राजनांदगांव: डोंगरगढ़ में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 28 पौवा के साथ आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव, डोंगरगढ़, 20 अगस्त 2026। डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 28 पौवा रोमियो देशी मसाला शराब, जिसकी कुल मात्रा 5.040 बल्क लीटर और कीमत करीब 2,800 रुपये है, बरामद की है। इसके साथ ही शराब बिक्री में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG-08-Z-7577 भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने कुल 12,800 रुपये का सामान जब्त किया है।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बधियाटोला मेडिकल चौक में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर गोपाल मंडावी (36), निवासी बधियाटोला, डोंगरगढ़ को पकड़ा।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 28 पौवा रोमियो देशी मसाला शराब बरामद हुई। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के साथ-साथ सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों और अन्य असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक महेश कुमार मंडावी, आरक्षक मिलन वाल्टर एवं रामखिलावन का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page