back to top

राजनांदगांव: डोंगरगढ़ विकासखंड के तीन ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 15 लाख 40 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

राजनांदगांव 06 जून 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के 3 ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 15 लाख 40 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

इसके अंतर्गत ग्राम चिददो एवं खरकाटोला में दो-दो सीसी रोड निर्माण हेतु 2.60-2.60 लाख रूपए तथा ग्राम चारभांठा में अटल डिजीटल सुविधा केन्द्र व सीएससी भवन निर्माण हेतु 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को नियमों व प्रावधानों का पालन करते हुए समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page