back to top

राजनांदगांव :आईटीआई राजनांदगांव में मेगा कैम्पस प्लेसमेंट 16 जून को…

राजनांदगांव 06 जून 2025। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षक संस्था राजनांदगांव में 16 जून 2025 को सुबह 10 बजे से इनोवेशन कम्स ज्वाइंटली (आईसीजे) द्वारा मेगा कैम्पस प्लेसमेंट आयोजन किया गया है।

Advertisements

मेगा कैम्पस प्लेसमेंट में शासकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं एवं पालीटेक्निक के सभी ब्रांच से वर्ष 2020 से 2024 तक उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी एवं प्रशिक्षण सत्र 2023-2025 व 2024-2025 के प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र 10वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, पेन कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो, बायोडाटा के साथ शामिल हो सकते है।

Advertisements

You cannot copy content of this page