राजनांदगांव- अवैध रूप से कत्लखाना ले जाते हुये कुल 22 नग असहाय दुर्बल कृषि अयोग्य भैंस को बिना चारा पानी के उत्तम व्यवस्था किये ट्रक में ले जाते वाहन चालक को नाकाबंदी कर पुलिस कब्जा में लिया गया।

वाहन में भरे सभी भैसो को महाराष्ट्र कत्ल खाना ले जा रहे थे। उक्त कार्यवाही हेतु जरिये मुखबीर से सूचना मिली थी कि ट्रक क्र० MP-19HA-1907 में मवेशी भरकर राजनांदगांव की ओर से महाराष्ट्र कत्लखाना ले जा रहे है। तभी सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाह के ग्राम कुमर्दा सागर तिराहा मुख्य मार्ग पर जाकर नाकाबंदी किया गया।
नाकाबंदी के दौरान राजनांदगांव की ओर से आ रही ट्रक क्र० MP-19HA-1907 जिसे रोककर ढके हुए त्रिपाल को खोलवाकर चेक किया गया। जिसमे ट्रक के अंदर 22 नग भैंस जिसमे 16 नग भैस मुरी रंग काला पूंछ लंबा है एवं 04 नग भैंस सुरी रंग काला पूंछ लंबा है तथा 02 नग भैंस मुर्री जिसके माथे मे सफेद चाद, रंग काला पूंछ लंबा है।
जिसको बिना चारा पानी के ठूस ठूंस कर ट्रक में भरकर वाहन मे लेकर जा रहे थे। जो असहाय, दुर्बल थे एक दूसरे के ऊपर गिर पड़ रहे थे जिन्हें बिना कोई वैध कागजात के कत्लखाना से जा रहे थे।
वाहन में सवार आदमी से नाम पता पूछने पर अपना नाम मोविन कुरैशी पिता महमुद कुरैशी, उम्र 55 वर्ष सा० बरौद मंडल जिला बागपथ (3000) बताया जिनका कृत्य धारा सदर का अपराध पाये जाने से 22 नगः मवेशी जुमला किमती 1,21,000/- रूपये एवं ट्रक क्र0 MP-19HA-1907 कीमती 25,00,000/- रुपये कुल जुमला किमती 26,21,000/- रुपये को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना डोंगरगांव में अप 176/2021 उग० कृषक पशु परीक्षण अधि01978 की धारा 47 ए.सी. 49, 52 एवं उ०म० कृषक पशु परिरक्षण अधि0 2004 की धारा 4.5 10 पशु क्रूरता 1960 की धारा 11 प एवं MV ACT 66/192 के तहत कार्यवाही कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया। जप्त 22 नग भैसा को सुरक्षार्य हेतु श्री गणेश गौशाला गनेरी भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना डोंगरगांव पुलिस का योगदान रहा है।











































