back to top

राजनांदगांव : डोंगरगांव के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत विकास निधि योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

Advertisements

जिसके अंतर्गत ग्राम बीजाभाठा में विश्वकर्मा सामुदायिक भवन के पास टाईल्स कार्य के लिए 1 लाख रूपए, ग्राम नाथूनवागांव में स्कूल भवन में टाईल्स कार्य के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम चिद्दों में मंच पर टाईल्स कार्य के लिए 1 लाख रूपए,

ग्राम माथलडबरी में मंच पर टाईल्स कार्य के लिए 50 हजार रूपए, ग्राम आसरा में निषाद पारा सामुदायिक भवन में शेड निर्माण कार्य के लिए 50 हजार रूपए, ग्राम माथलडबरी में शीतला पारा भवन में टाईल्स कार्य के लिए 1 लाख 50 हजार रूपए एवं ग्राम मचानपार में यादव पारा मंच पर टाईल्स कार्य के लिए 1 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page