back to top

राजनांदगांव/डोंगरगांव: डरा धमका कर पीड़िता का अस्मत लूटता रहा आरोपी, 24 घंटे के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़ा…

राजनांदगांव/डोंगरगांव- एक मां अपनी बेटी को डॉक्टर के पास चेकअप कराने गई तो डॉक्टर द्वारा गर्भवती बताया गया तो परिजन घबरा गये पतासाजी पर पता चला कि बीते वर्ष से पड़ोस मे रहने वाला लड़का सूने घर का फायदा उठाकर पीड़िता के घर में घुसकर पीड़िता को अकेली पाकर उनसे जबरदस्ती अनाचार कर रहा था।

Advertisements

पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया गया। पीड़िता डर के कारण किसी को नहीं बता पाई जब भी उसके परिजन घर से बाहर जाते तो अरोपी उसके घर घूसकर उसके साथ अनाचार करता रहा। जब उसकी मां एक रोज तबियत खराब होने पर उसे डॉक्टर के पास ले गये तो पीड़िता को गर्भवती बता दिये।

परिजन को पता चला तो पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी तब थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को भेजी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण राजनांदगांव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे जी एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी घनश्याम कामडे अ०चौकी के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी के०पी० मरकाम थाना डोंगरगांव के नेतृत्व में अरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया।

मामले का आरोपी गिरफ्तारी की डर से पुलिस से छिपते छिपाते फरार होने के फिराक में था। जिसे पुलिस टीम डोंगरगांव द्वारा आरोपी के फरार होने के पूर्व घेराबंदी कर राजनांदगांव से पकड़ा गया जिसे आज दिनांक 26.05.21 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना डोंगरगांव पुलिस का योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page