back to top

राजनांदगांव : डोंगरगांव डिविजन में आयोजित कम्युनिटी पुलिसिंग कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन…

जयश क्लब कलेवा रहे प्रथम विजेता ।

Advertisements

समापन पर बच्चो के द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गई ।

SP सर द्वारा सभी प्रतिभागियो के साथ बच्चो को भी पुरूस्कार व सम्मानित किया गया

राजनांदगांव – थाना डोंगरगांव, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव लखन पटले एवं उप पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा मेडम के मार्गदर्शन में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत डोंगरगांव सब डिवीजन में 16 एवं 17 दिसंबर को दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन थाना के पीछे मैदान में संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम में कुल 28 कबड्डी टीमों ने भाग लिया था दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का पहले दिन स्वर्गीय विनोद चौबे के तैल चित्र में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर डीएसपी अजीत ओगरे एवं एसडीओपी नेहा वर्मा एसडीएम सुनील नायक नगर पंचायत अध्यक्ष हीरा निषाद प्रमुख रूप से उपस्थित थे दो दिवसीय कबड्डी स्पर्धा में 28 टीमों ने भाग लेकर शानदार प्रस्तुति दीया इस स्पर्धा में जयस क्लब कलेवा और सुखरी डोंगरगांव के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें कलेवा की कबड्डी टीम ने बाजी मारी।

दो दिवसीय कबड्डी मैच में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रस्तुति दी गई है प्रथम आने वाले विजेता टीम कलेवा को नगद ₹7000 एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया तथा दूतीय आने वाले सुखरी डोंगरगांव को 5,000 नगद एवं उप विजेता ट्राफी पुरस्कार प्रदान की गई है तथा तृतीय आने वाले कॉलेज डोंगरगांव को तीन हजार नगद एवं चतुर्थ प्रगति क्लब ओडारबांध को 11 सो रुपए नगद प्रदान किया गया इनके अलावा सभी पुरस्कारों को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के हाथों कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत कबड्डी में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा दो दिवसीय कबड्डी स्पर्धा का सराहना करते हुए भागम भाग दौड़ में आज की युवा पीढ़ी आज भी कबड्डी को एक नए जोश के साथ प्रस्तुति देकर एक मिसाल पेश की गई है। पुलिस द्वारा यह आयोजन जिले भर में कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा निजात मोर बेटी मोर बिहान जैसे अनेक कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता को नशा से मुक्ति दिलाने के लिए उन्हें कार्यक्रम किए जा रहे हैं उन्होंने कहा आज के दौर में लोग डिजिटल व ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं पुलिस द्वारा समय-समय पर इन सभी से बचने के लिए सभी उपाय बताया जा रहा है खेल को हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए।

पुलिस द्वारा दो दिवसीय कबड्डी स्पर्धा में सभी खिलाड़ियों के लिए भोजन आवास पानी व चिकित्सा की सुविधा प्रदान किया गया था पूरे कार्यक्रम में 2 दिन तक सहयोग करने वाले पुलिस टीम शिक्षक टीम तथा भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शाल श्रीफल व मोमेंटो देकर सम्मान किया गया है इस पूरे खेल में सहयोग करने वाले डोंगरगांव थाना प्रभारी भरत बरेठ गेंदाटोला टी आई सईद अख्तर घुमका टीआई संतोष कुमार भुआर्य एवं ललित साहू लखन कुमरे रोहित पटौदी काशी साहू संजय मंडावी हरीश साहू ललित नेताम संतोष देशमुख गौरव सोनी लाल चंद्र चंद्रवंशी जोगेंद्र चंद्रवंशी नेतराम साहू देवीलाल साहू रामलाल तारम चौथ राम साहू सतीश अंबादे सुरेंद्र निषाद एवं सागर वर्मा प्रेम गोस्वामी धर्मेंद्र साहू तथा पुलिस विभाग की टीम का सराहनीय सहयोग रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page