back to top

राजनांदगांव : डोंगरगांव पुलिस की शराब तस्कर व कोचियो पर जबरदस्त खौफ , जारी लगातार कार्यवाही…


👉 थाना डोंगरगांव पुलिस की जबरदस्त चौकसी , दोनो फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ,
👉 थाना डोंगरगांव पुलिस की शराब तस्कर व कोचियो पर जबरदस्त खौफ , जारी लगातार कार्यवाही ,
👉 घटना कारित कर फरार आरोपी की पहचान देवेन्द्र साहू निवासी बादराटोला व गजाधर साहू पदगुढा के रूप मे हुआ
👉 आरोपियों ने कबुला जुर्म 415 नग पौवा “देशी दारू संत्रा “ प्रीमियम डिलक्स सुपर आकोला महाराष्ट्र निर्मित को बताया स्वयं का , जिसे बिक्री हेतु रखनाा


👉 दोनो आरोपियों को डोंगरगांव पुलिस ने गिर0 कर भेजा जेल ।
राजनांदगांव / थाना डोंगरगांव – दिनांक 19.08.2024 को पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनु0 अधि0 डोंगरगांव, श्री दिलीप सिंह सिसोदिया राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी डोंगरगांव ,निरीक्षक श्री उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व मे थाना डोंगरगांव क्षेत्रों मे जुआ ,

Advertisements

शराब , चोरी के गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है इस दरम्यान दिनांक 14.08.2024 की शाम को ग्राम पदगुढा मे बादराटोला रोड गजाधर साहू के घर के पास, थाना डोंगरगांव मे अवैध रूप से शराब बिक्री की जानकारी मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना डोगरगांव मे पुलिस की स्माल टीम गठित कर शराब रेड कार्यावाही किया गया जहां रेडकार्यावाही के दौरान शराब खरीदने वाले पुलिस पार्टी को आते देखकर भाग निकले ,

तभी शराब के बोरियों से शराब निकालकर बिक्री कर रहे आरोपियों को भी अचानक पुल‍िस पार्टी भनक लगने पर शराब से भरी बोरियों को छोड़कर अंधेला एवं बारिश की फायदा उठाकर घर की पीछे की ओर से भाग निकले एवं मौके पर बिक्री हेतु रखे शराब को छोड़ दिये जिसे मौके पर समक्ष गवाहान के सफेद रंग की प्लास्टिक की 04 बोरीयों मे कुल 415 नग पौवा “देशी दारू संत्रा “ प्रीमियम डिलक्स सुपर , प्रत्येक मे 180ml आकोला महाराष्ट्र निर्मित कुल जुमला 74 लीटर 700 ml जुमला कीमती 29,050/- रूपये को जप्त किया गया है । मौके पर फरार आरोपियों के खिलाफ थाना डोंगरगांव पुलिस के द्वारा अप0 कायम कर विवेचना मे लिया गया है ।

फरार आरोपी की पता तलाश किया जाकर घटना के संबंध मे पुछताछ करने पर जप्तशुदा शराब को स्वयं का होना एवं बिक्री करने हेतु रखना बताये , एवं वैध दस्तावेज नही होना लिखित मे देने पर दिनांक 18.08.24 को गिर0 किया ,गिर0 की सुचना उनके परिजनो को दी गई है आरोपी का जुर्म अजमानतीय होने से ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही मे उपनिरी0 लाभाराम ध्रुव ,उनि भानुप्रताप, बिसराम वर्मा, सगनू राम की भूमिका रही

Advertisements

You cannot copy content of this page