back to top

राजनांदगांव/डोंगरगढ़: 80 पाव महाराष्ट्र निर्मित मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार…

राजनांदगांव/डोंगरगढ़- जिला आबकारी विभाग की टीम ने आज नाका जांच के दौरान एक युवक को 80 पाव महाराष्ट्र निर्मित मदिरा के साथ गिरफ्तार किया। आज आबकारी विभाग राजनांदगाँव द्वारा बम्हनीचारभाटा मार्ग में नाका लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 जेर्ड 8037 में परिवहन करते पंचु राम चंद्रवंशी पिता कपिल चंद्रवंशी (45 वर्ष) निवासी महाराजपुर के पास से 80 पाव देशी दारू टायगर संत्रा केवल महाराष्ट्र में विक्रय हेतु वैध का लेबल लगा प्रत्येक में 180 एमएल.कुल मात्रा 14.4 लीटर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),36,59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है। उक्त रेड कार्यवाही के दौरान गीता साहू आबकारी उपनिरीक्षक चिचोला,आरक्षक निजाम शाह ठाकुर एवं सहयोगी अनिल सिन्हा उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page