back to top

राजनांदगांव: ढाबा रोड से ट्यूबलर पोल चोरी करने पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध आयुक्त ने कराई एफ. आई. आर. दर्ज…

राजनांदगांव 20 जुलाई। ढाबा रोड में बरबट्टी कुॅआ के पास स्थापित ट्यूबलर पोल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा काट कर चोरी करने पर नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने चिखली थाना में एफ.आई.आर. दर्ज कराई है।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि अज्ञात तत्वों के द्वारा शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुचाने की दृष्टि से ढाबा रोड स्थित ट्यूबलर पोल को काट कर चोरी कर लिया गया है। जिससे नगर निगम को अनुमानित राशि 25 हजार रूपये की आर्थिक क्षति हुई है। जिसके लिये अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध चिखली थाने में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गयी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page