राजनांदगांव : तिलई मंडल में तिरंगा यात्रा की तैयारी के लिए कार्यशाला हर घर तक पहुंचेगा तिरंगे का संदेश -परदेसी सोनबोईर…

राजनांदगांव। हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा,मोर तिरंगा मोर अभिमान को सफल बनाने और हर घर हर बूथ तक तिरंगा पहुचने,तिरंगा हमारी देश की आन बान शान है।कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा तिलई मंडल अध्यक्ष परदेशी राम सोनबोईर के नेतृत्व में  आज ग्राम बोईरडीह बूथ क्रमांक 249 में स्थित भारत माता की मूर्ति के आस पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही प्रतिमा के चारो ओर तिरंगा झंडा लगाया गया। तत्पश्चात मंडल के सभी बूथों में जाकर बूथ अध्यक्षों को झंडा वितरण किया गये, साथ ही बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्त्ताओं  के घरों मे झंडा फहराया गया। 

Advertisements

मंडल अध्यक्ष ने सूचनाओ के माध्यम से सभी कार्यक्रमों को जानकारी देते हुए बताया की मंडल में 13 अगस्त दिन बुधवार को 11 बजे तिलई से प्रारंभ किया जाएगा एवं पूरे मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन भव्य बाइक रैली के माध्यम से निकलाया जाएगा ।

रैली में 100 से अधिक बाइक शामिल होने का जानकारी दिए है। आज के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिला पंचायत सभापति शीला टाकेश सिन्हा  (जिला सह संयोजक तिरंगा अभियान ) जनपद उपाध्यक्ष अनिता सिन्हा , जनपद सदस्य ललिता साहू, महामंत्री राकेश साहू , यशवंत वर्मा, डीगेन्द्र  सिन्हा, विक्की साहू, महेश यदु सरपंच  उपस्थित रहे ।