back to top

राजनांदगांव : प्रसिद्ध है डोंगरगढ़ का गोविन्दा उत्सव पर्व सैंकड़ों वर्ष से चली आ रही है परम्परा…

शांति समिति की बैठक में गोविन्दा उत्सव शांतिपूर्वक मनाने की अपील

Advertisements

✳️ शांति पूर्वक गोविन्दा उत्सव मनाने हेतु थाना डोंगरगढ़ में ली गई शांति समीति की बैठक
✳️ नगर में शांतिपुर्वक एवं धार्मिक सौहार्द बनाये रखते हुये गोविन्दा उत्सव मनाने की गई अपील
✳️ प्रसिद्ध है डोंगरगढ़ का गोविन्दा उत्सव पर्व सैंकड़ों वर्ष से चली आ रही है परम्परा
✳️ गोविन्दा उत्सव समिति सुरक्षा पैमाना को ध्यान में रखते हुये लगाये दही हाण्डी प्रतियोगता का पोल
✳️ गांव से लेकर शहर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस की रहेगी नजर
✳️ उत्सव दौरान माहौल खराब करने वाले असमाजिक तत्वों पर की जायेगी तत्काल कानूनी कार्यवाही

राजनांदगांव, डोंगरगढ़। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 16 और 17 अगस्त को डोंगरगढ़ में गोविन्दा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सैकड़ों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में दही हांडी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहती है, जिसे देखने और इसमें हिस्सा लेने आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को थाना परिसर डोंगरगढ़ में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसडीएम एम. भार्गव (IAS), एसडीएम अभिषेक तिवारी, एसडीओपी आशीष कुंजाम और थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह सहित गोविन्दा उत्सव समिति के पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और सर्व समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

चर्चा के दौरान अधिकारियों ने सभी समितियों और नागरिकों से अपील की कि उत्सव को आपसी भाईचारे, साम्प्रदायिक सौहार्द और सर्वधर्म समभाव के साथ मनाया जाए। किसी के धर्म या भावना को ठेस पहुंचाने वाली हरकतों, अभद्र टिप्पणी, मारपीट या हुड़दंग से बचने की हिदायत दी गई।

बैठक में यह भी तय हुआ कि सभी आयोजन समितियां दही हांडी का पोल या रस्सा लगाते समय सुरक्षा मानकों का पालन करें और कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं। पुलिस गांव से लेकर शहर तक निगरानी रखेगी और उत्सव के दौरान माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Advertisements

You cannot copy content of this page