back to top

राजनांदगांव : तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक को ओवरटेक करते बाइक को ठोकर मारी, एक मौत दो घायल…

राजनांदगांव / डोंगरगढ़ कल सुबह नगर के निवास के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे उसमें सवार एक बच्चे की मौत हो गई जबकि बाइक के पीछे बैठे दो अन्य लोग घायल हो गए हैं।

Advertisements


मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 7:00 बजे बाइक सवार सोनू रावत रोजाना की तरह मोटरसाइकिल से पेपर का बंडल लेकर गांव की ओर जा रहा था बाइक के पीछे थाना चौक निवासी अर्पित मिश्रा व भावेश यादव बैठे थे तभी पेट्रा निवास सेंट पीटर्स स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो क्रमांक सीजी 08 जेड 3475 कि चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए मेन रोड में ट्रक को ओवरटेक करते हुए सीधे बाइक सवारों को ठोक दिया जिससे तीन घायल हो गए हादसे में पीछे बैठे अर्पित मिश्रा को गंभीर चोट है

तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अर्पित को राजनांदगांव को रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया हादसे में घायलों का उपचार निजी हॉस्पिटल में चल रहा है वहीं दुर्घटना के बाद फरार हो रहे आरोपी बोलेरो चालक को आसपास के लोगों ने दौड़कर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस हादसे के बाद विवेचना कर रही है ‌।

Advertisements

You cannot copy content of this page