back to top

राजनांदगांव : थाना खड़गांव पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को किया गया बरामद, अपने ही घर में छिपाकर रखा था आरोपी ने, नाबालिग से कई बार बनाए शारीरिक संबंध…

-ग्राम बिरूटोला में छिपाकर अपने घर में रखा था आरोपी

-आरोपी नुतन नांदेश्वर खुद फरार था घर से रहता था राजनांदगांव मे

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना खडगाव प्रभारी उप निरी0 नरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम बनाकर अपराध क्र. 92/2021 पारा 363 भादवि की अपहता कु. डिलेश्वरी सोरी के पता तलाश हेतु सायबर सेल सहयोग से अपहृता का मोबाईल नं. प्राप्त कर लोकेशन के आधार पर ग्राम बिरूटोला चाना डोगरगाव में निर्मला बाई नांदेश्वर के घर से बरामद किया गया।

जिसे पुछताछ के दौरान आरोपी नुतन नांदेश्वर पिता नागो राव नादेश्वर द्वारा शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने से वर्तमान में गर्भवती होना बताने से प्रकरण में पारा 366, 376(2)(द) भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को वर्तमान नगर राजनांदगांव से दिनांक 21.02 2022 को रात्रि में पुछताछ पश्चात गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर दिनांक 22.02.2022 को माननीय न्यायालय (फा ट्रे को.) राजनांदगांव में पेश किया जाकर जेल भेजा गया।

उक्त अपहृता एवं आरोपी के पता तलाश में थाना प्रभारी उप निरी, नरेन्द्र कुमार मिश्रा, आर. 913 हेमन्त सुर्यवंशी, 531 रवि साहू, 1262 रामनारायण बदुल 1291 संतोष ठाकुर तथा सायबर सेल में पदस्थ आरक्षक प्रेम साहू आदित्य ठाकुर की सराहनीय भुमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page