back to top

राजनांदगांव : पुलिस द्वारा शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय एवं जिला सैनिक कल्याण, कार्यालय राजनांदगांव में महिला सुरक्षा ऐप ‘‘अभिव्यक्ति’’ का किया प्रचार-प्रसार…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक(आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती नेहा वर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) सुश्री तनुप्रिया ठाकुर के नेतृत्व में निरीक्षक सुषमा सिंह, म.प्रआर. डोमश्वरी साहू, प्र.आर. समारू राम एवं आर. क्रांति साहू द्वारा आज दिनांक 22.02.2022 को शासकीय देवी राठी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव एवं जिला सैनिक कल्याण, कार्यालय राजनांदगांव में ‘‘अभिव्यक्ति’’ ऐप का प्रचार-प्रसार किया गया।

Advertisements

उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को ऐप डॉउनलोड कराया गया। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एवं उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ‘‘अभिव्यक्ति’’ नामक महिला सुरक्षा ऐप तैयार किया गया है। ऐप के माध्यम से महिलाओं को को तत्काल सहायता देना है। जिसके माध्यम से यूजर की लोकेशन के हिसाब से 🆘 बटन दबाते ही तत्काल 112 की टीम सहायता हेतु उपलब्ध होगी। इस ऐप को गुगल प्लेय स्टोर से आसानी से डॉउनलोड किया जा सकता है। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकार, बच्चों के अधिकार, संरक्षण, साईबर अपराध एवं ‘‘निजात अभियान’’ के अंतर्गत नशा/नारकोटिक्स/ड्रग्स के खिलाफ चले रहे अभियान के संबंध में जानकारी दी गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page