back to top

राजनांदगांव : थाना मोहगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महाराष्ट्र, म0प्र0 निर्मित देशी अंग्रेजी शराब एवं कच्ची महुआ शराब 13.83 लीटर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के आदेशानुसार थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये एवं आगामी विधानसभा उप-चुनाव को मद्देनजर नशीले पदार्थ व अवैध शराब पर अंकुश लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements

जिसके पालन हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढ़ई एवं अनुविभागीय अधिकारी गंडई प्रशांत खांडे के निर्देशानुसार थाना प्रभारी सी0आर0 चंद्रा थाना मोहगांव द्वारा शराब माफिया पर निगाह रखा गया था कि दिनांक 15/03/2022 को मुखबीर सूचना पर दबिश देकर आरोपी समलिया साहू पिता सुखउ साहू उम्र 40 वर्ष ग्राम चुचरूंगपुर थाना मोहगांव जिला राजनांदगांव के कब्जे से महाराष्ट्र निर्मित 96 नग देशी शराब प्रत्येक में 90उस ,म0प्र0 निर्मित अंग्रेजी शराब 01 पौवा 180उस एवं हाथ भट्ठी महुआ शराब 05 ली0 जुमला कीमती 4010रू0 जप्त कर धारा 36 ,34(2) आब0एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page