back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने जिलेवासियों को रंग और उमंग का त्यौहार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी…


राजनांदगांव – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिलेवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रंग और उमंग का त्यौहार होली एकता, सद्भाव, समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। यह होली भारतीय संस्कृति में मनाए जाने वाला उल्लास का पर्व है। कलेक्टर ने होली पर्व पर जिले के सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

Advertisements


होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में भक्ती, श्रद्धा और विश्वास जैसे मानवीय मूल्यों को स्थापित करता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए त्यौहार मनाए।

Advertisements

You cannot copy content of this page