back to top

राजनांदगांव : थाना मोहला के कैम्प भोजटोला अन्तर्गत पहाड़ी में नक्सली सामान बरामद…

राजनांदगांव – थाना मोहला के कैम्प भोजटोला अन्तर्गत ग्राम परेवा एवं परवीडीह के बीच जंगल पहाड़ी में जवानों को नक्सली सामान मिला है। जिला पुलिस बल, डीआरजी एवं आईटीबीपी की सयुक्त कार्यवाही की गयी।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग क्षेत्र, दुर्ग ओ०पी० पाल, उप महानिरीक्षक आईटीबीपी ओ०पी० यादव एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी०श्रवण के निर्देशन तथा अनिक कुमार अकरनियाँ सेनानी 44वीं वाहिनी मोहला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑपरेशन राजनांदगांव आकाश मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुप्लेश कुमार एवं उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी राजनांदगांव हेमप्रकाश नायक के मार्गदर्शन में जिला पुलिस बल, डीआरजी एवं आईटीबीपी की संयुक्त पार्टी थाना मोहला, मानपुर, कोहका, कैम्प भोजटोला, पानावरस क्षेत्र में आक्रमक नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जा रहे है।

इसी कड़ी में दिनांक 16.12.2021 को डीसी जगमोहन सिंह, 44वीं वाहिनी आईटीबीपी टेक मुख्यालय मोहला कैम्प भोजटोला के नेतृत्व में जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी की संयुक्त पार्टी मरदेल, मुदियाल, परेवा जंगल, परवीडीह जंगल, हिडकोटोला, मिस्त्री, मडियानवाडवी, कैम्प पानावरस से निरी० खयाली राम के नेतृत्व में जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी की संयुक्त पार्टी केटवा डोगर, सुडियाल, जंगलटोला, परवीडीह जंगल, रामगढ़, भैसबोड तथा थाना कोहका से एसी निरी० रोपन चंद के नेतृत्व में जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी की संयुक्त पार्टी कोराचा, बुकमरका सम्बलपुर पुगदा उचापुर, तेरेगांव की ओर सर्चिंग हेतु निकली थी ।

कॅम्प भोजटोला से निकली पार्टी ऑपरेशन प्लान अनुसार सर्चिंग करते आगे बढ़ रही थी कि परेवा एवं परवीडीह के जंगल में नक्सली सामान 51 एमएम मोटार सेल 08 नग, बट प्लेट 02 नग, डेटोनेटर-01 नग, 12 बोर खाली खोखा-02 नग, चाकू-04 नग, वायर 01, रि-कॉल स्प्रिंग-02,

बैटरी 03, बैटरी चेकर 01, रायफल पोध-03, वर्दी 12 नग, बैटरी चार्जर-02, जैकेट-06 नग, जुता-01 जोडी, बैग-23 नग, चाय पत्ती- 04 पाकिट, चावल 30 किलों, नक्सल साहित्य-10 एवं दैनिक उपयोग सामान बरामद किया गया। उपरोक्त अभियान में जिला पुलिस बल, डीआरजी एवं आईटीबीपी के अधिकारी एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page