back to top

राजनांदगांव : थाना सिटी कोतवाली में पुराने रिकार्डों का नष्टीकरण…

राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव में वर्ष 1990 से रखे नष्टीकरण योग्य पुराने रिकार्ड, रजिस्टर, अपराध एवं मर्ग डायरी, गुम इंसान और आगजनी से संबंधित डायरियों सहित अन्य अनुपयोगी दस्तावेजों का नष्टीकरण किया गया। यह कार्यवाही पुलिस लाइन राजनांदगांव के सुरक्षित खुले स्थान पर नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक की उपस्थिति में संपन्न हुई।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैषाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिले के थानों में रखे पुराने एवं समयावधि पूर्ण हो चुके रिकार्डों की सूची बनाकर नष्टीकरण का आदेश जारी किया गया था।

इस कार्यवाही में निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, प्रआर संदीप चौहान, शिवकुमार नेताम, मिलन साहू, आरक्षक चतुरदास महंत, रंजीत चौरसिया, प्रांशु सिंह एवं थाना स्टॉफ ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Advertisements

You cannot copy content of this page