back to top

राजनांदगांव: दस लाख की इनामी दो महिला नक्सलियों ने किया सरेंडर…

राजनादगांव जिले की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़ चिरौली पुलिस के सामने दस लाख की इनामी दो हार्डकोर महिला नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया।सरेंडर करने वाली दोनों महिला नक्सली काफी समय से नक्सल संगठन से जुड़ी हुई थी।

महाराष्ट्र पुलिस ने शामला झुरु पर आठ लाख और और काजल मंगरू पर दो लाख रूपयो का इनाम घोषित कर रखा था। दोनो महिला नक्सली जंगल और लाल आतंक छोड़ सामाजिक जीवन जीना चाहती थी उन्हें शासन की नक्सल पुनर्वासन नीति ने प्रभावित किया और सरेंडर का रास्ता अपनाया।

दोनो महिला नक्सलियों ने बताया कि जंगल में और भी नक्सली बढ़ते पुलिस के दबाव और बदली हुई स्थितियों को देखते हुए सरेंडर कर सकते है ।बता दे कि गढ़ चिरौली जिले में सरेंडर करने वाले नक्सलियों की तादाद बढ़कर 693 हो चुकी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page