back to top

राजनांदगांव : दस साल बाद महापौर हेमा देशमुख के सहयोग से पुनः ग्राम ककरेल में दशहरा उत्सव आयोजित…

राजनांदगांव(ग्रामिण) सोमनी समीप ग्राम ककरेल में शरद पूर्णिमा के अवसर पर दशहरा रावण दहन कार्यक्रम व ग्राम ठाकूरटोला के कलाकारों द्वारा रामलीला का आयोजन कर आतिशबाजी किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि राजनांदगांव महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख जी उपस्थित रही, साथ ही कृषि उपज मंडी राजनांदगांव उपाध्यक्ष अजय मार्कण्डे, युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश महासचिव मानव देशमुख, ज़ोन प्रभारी शंकर देशलहरे,ककरेल सरपंच हेमेश्वरी ठाकुर राम जांगड़े जी व नजदीकी गांव मोहभाटा, परमालकसा, अचनाकपुर भाटापारा, बैगाटोला, ठेकुआ वह सोमनी के निवासी भारी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

Advertisements

दसहरा उत्सव समिति ककरेल के अध्यक्ष अभिषेक पाटिला ने बताया कि ग्राम काकरेल एक जंक्शन गांव है आप पास में गांव के बसे लोग आज से दस वर्ष पहले दशहरा उत्सव का लुफ्त उठाने यहां आते थे किंतु, सहयोग के अभाव, वह कोरोना काल के चलते यह परंपरा खत्म होने के कगार पर थी परंतु जनसेवक और राजनांदगांव की सक्रिय महापौर हेमा देशमुख जी के सहयोग से यह दशहरा उत्सव का कार्यक्रम ग्राम काकरेल में पुनः आयोजित होपया है
जिसके लिए दशहरा उत्सव समिति के सभी सदस्य महादेव देशलहरे, विष्णु गयकवार्ड, विक्की खुटे, परमानंद रात्रे, हर्ष गहने, कुलेश्वर खुटे, मनीष खुटे, लक्की रात्रे, दिलीप पटिला, राजेश रात्रे, सरदार आदि सदस्यगण एवं ककरेल के समस्त ग्रामवासीयों ने हेमा देशमुख जी को आभार व्यक्त किया

महापौर हेमा देशमुख जी ने जय सिया राम के नारों के साथ कहा कि गांव के पारंपरिक उत्सव एवं प्रचलित त्योहारों को पुनर्जिवित करना हमारे किसान माटीपुत्र मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी की दूरदर्शी सोच है और इसी सोच के अनुरूप आज ग्राम ककरेल में पुनः दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया है, दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों की मेहनत और ग्राम ककरेल वासियों के सहयोग से आज बुराई पर अच्छाई की जीत, अधर्म पर धर्म की जीत हासिल होगी और लंकेश्वर रावण का दहन कर, रावण के अहंकार का अंत होगा
मैं ग्राम ककरेल के सभी ग्राम वासियों के कुशल मंगल स्वास्थ्य एवं जीवन की कामना कर, कार्यक्रम में सम्मिलित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करती हूं

Advertisements

You cannot copy content of this page