back to top

VISION TIMES : कबीरधाम जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात…

रायपुर, 10 अक्टूबर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंचल में एक नया मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि सांसद श्री राहुल गांधी ने अपने कवर्धा प्रवास के दौरान लोगों की मांग पर कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा किया था,

उनके वायदे और क्षेत्रीय लोगों की मांग का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। नये मेडिकल कॉलेज के संबंध में शीघ्र ही प्रस्ताव बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, वन मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर भी मौजूद थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page