back to top

राजनांदगांव : दिग्विजय कॉलेज के जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष अतुल रायजादा ने पदभार किया ग्रहण, कॉलेज परिसर का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर की रहने वाले अतुल रायजादा को शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनंदगांव का जन भागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के अतुल रायजादा को अध्यक्ष बनाए जाने से पूरे नगर में हर्ष का माहौल है उन्हें बधाई देने ताता लगा हुआ है लगातार युवाओं के हित में काम करने वाले अतुल रायजादा की इस नियुक्ति से कॉलेज के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और उनके अनुभव का फायदा आज की युवा पीढ़ी को भी मिलेगा।

Advertisements


राजनांदगांव शहर के शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में नवनियुक्त जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष अतुल रायजादा ने पदभार ग्रहण किया है और कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर अपग्रेड करने की बात कही है। उन्होंने कॉलेज परिसर में स्थित स्वर्गीय राजा दिग्विजय सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने शासकीय दिग्विजय कॉलेज की प्राचार्य से चर्चा करते हुए कॉलेज की मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली है।

अतुल रायजादा ने बताया कि कॉलेज में वर्तमान में जो भी मूलभूत समस्या हैं उन्हें सुलझाना और शिक्षा में गुणवत्ता लाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी को दूर कर छात्रों को अच्छे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए काम होगा ।


उन्होंने कहा कि अपने पूरे कार्यकाल में वे छात्र हित और कॉलेज के स्तर को सुधारने को लेकर काम करेंगे उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय जिला मुख्यालय का कॉलेज है जिले के अनुरूप उसे ढालने और उसे अपग्रेड करने का काम पर करेंगे यह उनका विशेष उद्देश्य रहेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page