back to top

राजनांदगांव : दिग्विजय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

सभी युवा मतदान आईकॉन बनकर स्वीप आयोजन को सफल बनाएं – जिला स्वीप यूथ आईकॉन एवं छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता श्री मन कुरैशी

Advertisements

युवाओं को मतदान करने और परिवार के सदस्यों एवं मित्रों को मतदान के लिए प्रेरित करने कहा

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला स्वीप यूथ आईकॉन एवं छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता श्री मन कुरैशी शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री मन कुरैशी ने युवाओं से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का सफल संचालन कर प्रत्येक युवा को मतदान आईकॉन बनने की अपील की। उन्होंने युवाओं से मतदान करने और परिवार के सदस्यों एवं मित्रों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने कहा।


जिला परियोजना अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी स्वीप श्रीमती रश्मि सिंह ने बताया कि भारत में 18 वर्ष की उम्र होने पर युवाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त होता है। युवाओं को मतदाता के रूप में पंजीयन हेतु निर्धारित फार्म जमा करने एवं मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बाद मतदान का अधिकार प्राप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग करना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी युवाओं से मतदान करने और सभी को मतदान के लिए प्रेरित करने कहा। इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी श्री संजय सप्तर्षि सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page