back to top

राजनांदगांव : दिव्यांगजन हेतु नि:शुल्क बस (दिव्य रथ) का हुआ शुभारंभ…

राजनांदगांव 11 सितम्बर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के प्रयासों से सीआरसी राजनांदगांव में दिव्यांगजन एवं उनके अभिभावकों के लिए सभी प्रकार थेरेप्यूटिक सर्विस प्राप्त करने हेतु नि:शुल्क बस (दिव्य रथ) की सुविधा प्रारंभ की गई हैं। दिव्य रथ बस राजनांदगांव के सभी दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु नि:शुल्क संचालित किया जाएगा। 

यह बस प्रतिदिन सीआरसी सेंटर से पेंड्री-सोमनी और सीआरसी सेंटर तक निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होगी। नि:शुल्क बस (दिव्य रथ)   सुविधा से सभी दिव्यांगजन एवं उनके अभिभावकों, सीआरसी के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी।  
Advertisements

You cannot copy content of this page