back to top

राजनांदगांव : दिव्यांगजनों ने कहा-मतदान कर हमने निभाया अपना फर्ज…

राजनांदगांव - लोकतंत्र के इस महापर्व में जहां सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं दिव्यांग मतदाता भी किसी से पीछे नहीं रहे। दिव्यांग मतदाताओं को अपने दैनिक कार्यों को संपादित करने में जहां कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, 

लेकिन आज मतदान के दिन उन सभी कठिनाईयों को दरकिनार कर मतदान केन्द्रों में पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि आज मतदान कर उन्होंने अपना फर्ज निभाया है।
Advertisements

You cannot copy content of this page