back to top

राजनांदगांव : दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत वार्षिक सम्मेलन आज…

राजनांदगांव। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत जिला पंचायत राजनांदगांव द्वारा 23 सितम्बर 2023 को प्रात: 10 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरवपथ राजनांदगांव वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

कार्यक्रम में योजना के तहत प्रशिक्षित एवं रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में उनके द्वारा अपने अनुभव भी साझा किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को योजना की जानकारी दी जाएगी। योजना की जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक युवा कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।

Advertisements

You cannot copy content of this page