
राजनांदगाव, संस्कारधानी मे पवित्र पावन सावन माह के दूसरे सोमवार में श्री बागेश्वर धाम मंदिर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडो के साथ शानदार कावड़ यात्रा निकाली गई. श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट के सेवकों पंकज गुप्ता गणेश गुप्ता सूरज गुप्ता विजय गुप्ता सौरभ गुप्ता सौरभ खंडेलवाल अजय गुप्ता भावेश अग्रवाल द्वारा आज की राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत तिरंगा कावड़ यात्रा की विशेष तैयारी की थी।
जो की शिव भक्ति के साथ देशभक्ति की शक्ति का संगम के साथ शिव भक्तों द्वारा पूर्ण उमंग भक्ति द्वारा निकाली गई. जिससे संपूर्ण वातावरण शिव भक्ति व राष्ट्रीयता की भावना से सराबोर हो गया।
आजादी के पर्व की पूर्व आरम्भ राष्ट्रीयता की भावना से भरे प्रथम आयोजन मे बड़ी संख्या में कावड़ यात्री बागेश्वर धाम मंदिर में 5.30 बजे से पहुंचे. प्रातः 7:00 बजे कावड़ यात्रियों द्वारा शिवनाथ नदी तट मोहारा से तिरंगा बैच लगाकर एक हाथ में तिरंगा वह दूसरे हाथ में कावड़ लेकर, बोल बम हर हर महादेव,भारत माता की जय, जय हिंद, जय भारत के जोशीले नारों के साथ कावड़ यात्रा शिवजी की आरती के साथ आरंभ हुई।
तिरंगा कावड़ यात्रा में विशेष रूप से बाल भारती पब्लिक स्कूल के नौनिहाल बच्चे कावड़ यात्रा में तिरंगा हाथो मे लेकर शामिल हुए,उनके द्वारा भी शिवभक्ति,देशभक्ति के नारे लगाए जा रहे थे. नंदई चौक मे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह द्वारा कावड़ यात्रियों को पुष्प वर्ष कर व बेलपत्र देकर स्वागत किया गया,
उनके साथ नगर के प्रथम नागरिक महापौर मधुसूदन यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत सहित अन्य गण मान्य नागरिकगण उपस्थित है,
देश के लिए आयोजित कावड़ यात्रा बागेश्वर मंदिर सेविका व लोक गायिका श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रगान उपस्थित जनो के साथ गाया गया, बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट के संरक्षक सोहनलाल गुप्ता, सेवक नरसिम्हा रेड्डी, सौरभ खंडेलवाल,महेश शर्मा,मोना गोसाई आदि के द्वारा डॉक्टर रमन सिंह का गमछा पहनाकर बैच लगाकर स्वागत किया गया।
आजादी पर्व मनाने की श्रृंखला के आरंभ में एक भव्य आकर्षक झांकी सैनिकों के साथ जिसमें तिरंगे झंडे लहरा रहे थे, नंदी देव विराजित थे जो की विशेष रूप से सौरभ गुप्ता चंदू प्रतीक गुप्ता,अजय गुप्ता सौरभ खंडेलवाल द्वारा पंकज गुप्ता के निर्देशन में तैयार की गई थी।
कामठी लाइन में श्री सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट द्वारा अध्यक्ष हरीश अग्रवाल के नेतृत्व में गुलाब के पंखुड़ियां की पुष्प वर्षा कर कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया.तिरंगा कावड़ यात्रा जो कि नक्सली हमले में शहीद जवानों को समर्पित थी।
शहीद परिवारों के कल्याण हेतु जलार्पण कर भगवान शिव से उनके परिवार की कल्याण की प्रार्थना की गई. आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, कावड़ यात्रा का अगले सावन सोमवार की कावड़ यात्रा तक विराम दिया गया।










































