back to top

राजनांदगांव: जीवनसाथी की तलाश पड़ी महंगी, शादी का झांसा देकर युवती से 1.67 लाख की ठगी…

राजनांदगांव । अपने विवाह के लिए ऑनलाइन आईडी बनाकर जीवन साथी ढूंढने वाली युवती को एक युवक ने 1 लाख 67 हजार रूपये का चूना लगा दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisements

छुईखदान थाना में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जून 2026 में उसने जीवनसाथी एप में अपने नाम से आईडी बनाई थी। जीवनसाथी एप के माध्यम से प्रार्थिया का आरोपी रोहित यादव से परिचय हुआ।

बातचीत के दौरान आरोपी रोहित यादव द्वारा प्रार्थिया से शादी करूंगा कहकर ब्यक्तिगत जानकारी एवं फोटो प्राप्त कर फोटो वायरल कर दूंगा कहकर डरा धमका कर फोन पे के माध्यम से दिनांक 06 जुलाई को कुल 1,67,000 रूपये की ठगी कर ली गयी।

8 अगस्त को थाना आकर पीड़िता ने लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी। धारा 308(2), 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी रोहित यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपी द्वारा अपना जुर्म करना स्वीकार करने पर आज गिरफ्तार किया गया। आरोपी रोहित यादव को न्यायालय के आदेशानुसार उपजेल सलोनी भेजा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page