back to top

राजनांदगांव :धान खरीदी उत्सव में जिले के किसान उत्साहपूर्वक हो रहे शामिल…

अब तक जिले के 58 हजार 123 किसानों ने 22305252.20 क्ंिवटल धान का किया विक्रय
धान के उठाव का कार्य तेजी से जारी
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के लिए की गई चाक चौबंद व्यवस्था

राजनांदगांव 14 दिसम्बर 2021। धान खरीदी उत्सव में जिले के किसान उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में टीम द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों की लगातार की मॉनिटरिंग की जा रही है। अब तक जिले के 58 हजार 123 किसानों ने 22305252.20 क्ंिवटल धान का विक्रय किया है। किसानों को डीबीटी के माध्यम से 350 करोड़ रूपए का भुगतान कर दिया गया है। जिले के सभी मिलर्स ने अनुबंध करा लिया है। धान के उठाव का कार्य तेजी से जारी है। अब तक 231490.40 क्ंिवटल धान का उठाव किया जा चुका है। बारदाने पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान बारदाने के साथ ही प्लास्टिक बारदाने का उपयोग भी किया जा रहा है। कलेक्टर ने कोचियों एवं बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page