back to top

राजनांदगांव : धान खरीदी की समय सीमा में की गई वृध्दि नाकाफी-शशि कांत द्विवेदी…

VISION TIMES – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी की समय सीमा 31 जनवरी तक तय की गई थी किंतु भारतीय जनता पार्टी के लगातार दबाव के चलते मात्र एक सप्ताह बढ़ाकर 7फरवरी तक की समय सीमा में वृध्दि की गई है जो पर्याप्त नहीं है।

Advertisements

भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अभी अधिसंख्य किसानों का धान बेचने के लिए बाकी है और पुनः मौसम विभाग द्वारा मौसम खराबी की चेतावनी दी गई है ऐसी स्थिति में समयावधि में धान के उठाव के अभाव में खरीदे गए धान के रखरखाव एवम् बारिश से भीगने से बचाने की जिम्मेदारी सोसाइटियों के कर्मचारियों की बढ़ गई है तथा धान खरीदी फिर से प्रभावित हो सकती है।

ऐसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ मांग करती है कि धान खरीदी की समय सीमा कम से कम 15 फरवरी तक बढ़ाई जानी चाहिए जिससे किसान अपनी उपज को बेंच सकें वरना कई किसान धान बेचने से वंचित रह जाएंगे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page