back to top

राजनांदगांव : धान खरीदी 1 नवम्बर से शुरू करे राज्य सरकार – विक्रांत सिंह…

पंजीयन की तिथि को बढ़ाया जाए-विक्रांत सिंह

Advertisements

राजनांदगांव/खैरागढ़- छत्तीसगढ़ सहित राजनांदगांव जिले में धान कटाई प्रारंभ हो गई है लेकिन राज्य सरकार के द्वारा अभी तक किसानो के धान खरीदी की तिथि निर्धारित नही की गई है।

किसानो की महती विषय को लेकर राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष व प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य विक्रांत सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश सरकार से एक नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ करने की मांग की है साथ ही किसानो के पूर्व में हुए पंजीयन को गिरदावरी कराकर रकबा में कटौती को गलत बताया है।

उन्होने कहा है कि जब से कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में आई है तब से किसानो के साथ अन्याय ही हो रहा है रकबा संसोधन एवं नए पंजीयन के लिए किसानो को कृषि विभाग के चक्कर लगाना पड़ रहा है और किसानो को नए पंजीयन कराने में बहुत ही परेशानी हो रही है वही दूसरी ओर पंजीयन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर है लेकिन पिछले 15 दिनो से भूईया एप्प बंद है जिससे किसानो को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।

सिंह ने राज्य सरकार से पंजीयन की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की है तथा आगे कहा है कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए अभी तक पर्याप्त बारदाने का प्रबंध भी नही किया गया है जो बड़ी विडंबना है तथा इसका खामियाजा किसानो को भुगतना पड़ता है क्योकि पिछले वर्ष किसानो से लिए गए बारदाने के राशि का अभी तक किसानो को भुगतान नही हुआ है

राज्य सरकार पहले किसानो को बारदाने की राशि का तत्काल भुगतान करे साथ ही सिंह ने किसानो से अपील किया है कि समितियों में जाकर अपने पिछले वर्ष के धान पंजीयन को दोबारा देख लेवे एवं इस वर्ष के पंजीयन से मिलान अवश्य करा लेवे जिससे बाद में परेशानियो का सामना न करना पडे़।

Advertisements

You cannot copy content of this page