
अब निगम करेगा मोतीपुर, राहुलनगर एवं सेठीनगर के जर्जर शौचालय का पुनर्निर्माण
शौचालय निर्माण हेतु स्वीकृति प्राप्त होने पर पार्षदों एवं वार्डवासियों ने महापौर का जताया आभार
राजनांदगांव। संस्कारधानी के तीन वार्डो में आकांक्षी शौचालय निर्माण हेतु राज्य शासन ने स्वीकृति प्रदान की है। महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि नगर निगम राजनांदगॉव को शहर के तीन वार्डो क्रमशः मोतीपुर, सेठीनगर एवं राहुलनगर में पुराने जर्जर शौचालय के पुनर्निर्माण हेतु नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से स्वीकृति प्राप्त हुई है। अब इन तीनों वार्डो में स्थित पुराने एवं अनुपयोगी जर्जर शौचालय को तोड़कर सर्वसुविधायुक्त नवीन आकंाक्षी शौचालय का निर्माण जाएगा, जिसमें पुरुष, महिला एवं दिव्यांगजनों हेतु पृथक स्नानागार सहित आधुनिक सुविधाएं होंगी। तीनों वार्डो में 10 सीटर टाईप-टू आकांक्षी शौचालयों का निर्माण नगर निगम द्वारा करवाया जायेगा। प्रत्येक वार्ड में शौचालय निर्माण हेतु 23 लाख 62 हजार रू. की राशि स्वीकृत कर आनलाईन निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। इन वार्डो में नवीन शौचालय निर्माण का प्रस्ताव नगर निगम राजनांदगॉव द्वारा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग राजनांदगॉव को पूर्व में स्वीकृति हेतु प्रेषित किया गया था, जिसके निर्माण हेतु शासन से विभागीय अनुमति एवं बजट प्राप्त हो चुका है।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों नगर निगम राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत राहुलनगर लखोली वार्ड क्रमांक 32 में महापौर मधुसूदन यादव ने वार्ड का निरीक्षण किया था। वार्ड भ्रमण के दौरान स्थानीय रहवासियों ने महापौर को अवगत कराया था कि वार्ड में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप एवं स्कूल के पीछे स्थित सार्वजनिक शौचालय पिछले कई वर्षों से जर्जर अवस्था में था, जिसके दरवाजे, छज्जे व सीटें क्षतिग्रस्त और अनउपयोगी हो गई थी और यहॉ की दुर्गंध से वार्डवासी परेशान थे। निगम द्वारा भी इसे पूर्व में अनुपयोगी घोषित किया गया था और यहॉ नया शौचालय निर्माण की मांग वार्डवासियों द्वारा की जा रही थी। इसी प्रकार स्थानीय वार्ड नंबर 36 सेठीनगर में स्थानीय वार्डवासियांे के अनुरोध पर एवं वार्ड नंबर 03 मोतीपुर के वार्डवासियों की मांग पर, महापौर मधुसूदन यादव ने नगर पालिक निगम राजनांदगॉव से शौचालय निर्माण कार्य हेतु प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा था और जिसपर राज्य शासन से कार्य एजेन्सी नगर निगम राजनांदगॉव को प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।
उक्त तीनों वार्डो में आकांक्षी शौचालय निर्माण हेतु राशि स्वीकृत होने पर वार्डवासियों सहित पार्षदगण गिरिजा संतोष निर्मलकर, श्रीमती चंद्रिका साहू, मनोहर साहू एवं कमलेश बंधे ने डॉ0 रमन सिंह अध्यक्ष छ.ग. विधानसभा एवं विधायक राजनांदगॉव, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरूण साव, राजनांदगॉव संासद संतोष पाण्डे, राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव, नगर निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र (पारस) वर्मा एवं निगम आयुक्त जी0आर0मरकाम का आभार व्यक्त किया है।










































