back to top

राजनांदगांव : धीरी योजना अंतर्गत 24 ग्रामों में अवैध टुल्लू पंप का उपयोग करते पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध की जाएगी कड़ी कार्रवाई…


राजनांदगांव 21 मार्च 2025। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामों में टूल्लू पंप के इस्तेमाल को लेकर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा धीरी योजना अंतर्गत 24 ग्रामों में अवैध इलेक्ट्रिक वाटर पंपों के कारण जल प्रदाय अवरूद्ध करने वालों के विरूद्ध समुचित कार्रवाई किए जाने हेतु कलेक्टर द्वारा टीम गठित की गई है।

Advertisements

जिसमे सभी 24 ग्रामों में निरीक्षण किया जाएगा एवं उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेशानुसार ग्रामों का निरीक्षण कर अवैध रूप से उपयोग हो रहे टुल्लू पंपों को निकालने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी टुल्लू पंप का उपयोग करते पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page