back to top

राजनांदगांव: धोबी समाज के जिला अध्यक्ष बने रामनाथ निर्मलकर…

राजनांदगांव- वार्ड नंबर 32 लखोली निवासी रामनाथ रुखुम लाल निर्मलकर को जिला धोबी समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति जिला और परीक्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी, युवा पदाधिकारी, महिलाओं की मांग, प्रदेश संगठन मंत्री जिला संगठन प्रभारी टी आर निर्मलकर, प्रदेश महासचिव एवं जिला संगठन प्रभारी लोकेश रजक के अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर ने की है।

समाज के लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म उत्सव जो राजधानी के नातिन धोबिन दाई परिसर बोरियाखुर्द में पहुंचे थे और रामनाथ के समर्थन में जोर शोर से आवाज बुलंद की थी जिस पर प्रदेश नेतृत्व सहमत हुए और नियुक्ति आदेश जारी किया गया।

उक्त जानकारी शहर जिला धोबी समाज राजनांदगांव के अध्यक्ष रेखा लाल रजक ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page