back to top

राजनांदगांव : नकली फेसबुक आई डी पर पुलिस वाला बनकर लड़की से चैटिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने सायबर सेल की मदद से किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव – आरोपी नकली फेसबुक आई डी पर पुलिस वाला बनकर पीड़िता से चैटिग करता था। आरोपी को पुलिस सायबर सेल की मदद से थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति जिसने यदु किंग वैभव उर्फ जय के नाम से शोसल मिडिया फेसबुक पर फेक आई डी पर पुलिस की वर्दी वाली फोटो डालकर अपने आप को पुलिस वाला बताकर दोस्ती किया और मोबाइल के माध्यम से शादी का झांसा देकर उसकी प्राइवेट फोटो दबाव पूर्वक ले लिया।

फोटो लेने के बाद उसे वायरल करने की धमकी देने की शिकायत पर थाना खैरागढ़ मे अपराध क्रमांक 36@2022 धारा 509 ख 170 भादवि 67 आई टी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया। मामला गंभीर होने पर इसकी सूचना वरष्ठि अधिकारियो की दी गई। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं संजय महादेवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के निर्देशन में निरीक्षक नीलेश पाण्डेय के नेतृव्य मे सायबर सेल से जानकारी प्राप्त कर एक टीम आरोपी के लोकेशन पर भेजी गई। आरोपी जो अपने सकुनत हथबंद कला थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0 मे निवासरत था को रेड कार्यवाही कर हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया एवं अपना मोबाइल पुलिस टीम को दिया।

आरोपी मुकेश कुमार यदु पिता ललित राम यदु उम्र 33 साल साकिन हथबंद कला थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर को थाना खैरागढ़ लाकर विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्यूडिसियल रिमांड पर उपजेल सलोनी भेजा गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना खैरागढ़ मे पदस्थ सउनि विरेन्द्र चंद्राकर,प्रधान आरक्षक 90 गन्नू लाल साहू आर0 विजेन्द्र कुमार का योगदान सराहनीय रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page