back to top

VISION TIMES : पंजाब विधानसभा चुनाव में सांसद संतोष पाण्डे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…

VISION TIMES – सांसद संतोष पांडे को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांसद ने दूरभाष से जानकारी दी है कि आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की नौ सीट आती है, जिनमे आज रूपनगर और चमकौर साहिब सीट पर भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में नुक्कड़ सभाएं ली।

Advertisements

सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गांव, गरीब किसान एवं मजदूरों के हित में काम करते हुए देश को सशक्त और समृद्ध बनाने का काम कर रही है, राज्य की जनता को भाजपा से बहुत अपेक्षाएं हैं। जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती से पार्टी को जिताने में लगा है।प्रधानमंत्री की जनहितैषी कार्यों के देखते हुए राज्य की जनता भाजपा को अपना समर्थन देने को तैयार है।

वही आमजन से व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है । इस अवसर पर चमकौर साहिब से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह शिवजोत एवं रूपनगर से भाजपा प्रत्याशी इकबाल सिंह लालपुरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात सांसद पांडे ने पदाधिकारियों की बैठक लेकर आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page