back to top

राजनांदगांव : नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में की युवक की हत्या…

राजनांदगांव – अंबागढ़ चौकी औधी में नक्सलियों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। मामला अंबागढ़ चौकी मानपुर डिवीजन के औंधी थाना क्षेत्र के सटे ग्राम निडेली का है। मिली जानकारी के मुताबिक औंधी थाना क्षेत्र से सटे ग्राम निडेली में 30 वर्षीय युवक की बीती रात करीब 3:00 बजे सशस्त्र नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में युवक को उठाकर गांव से बाहर ले गए और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद मानपुर औंधी क्षेत्र में दहशत का वातावरण निर्मित हो गया है युवक का नाम तेजू बोंगा बताया जा रहा है । युवक औंधी थाना क्षेत्र के सटे ग्राम निडेली का रहने वाला है। इसी बात की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page