back to top

राजनांदगांव : नक्सली द्वारा पिछले दिनों की गई हत्या के परिजनों से कलेक्टर ने की मुलाकात…

राजनांदगांव 14 जनवरी 2022। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज घोर नक्सली क्षेत्र मदनवाड़ा के ग्राम कलवर गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद एवं सुरक्षा का दिया आश्वासन।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ग्राम कलवर निवासी स्वर्गीय रामजी गावड़े का विगत दिनों नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। कलेक्टर सिन्हा उनके घर पहुंचे और उनकी पत्नी, बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को 5 लाख रूपए की सहायता राशि तत्काल देने अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बच्चों के शिक्षा के लिए प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर ने पीडि़त परिवार कि हर सम्भव सहायता और सुरक्षा का आश्वासन दिया। उनके खेत को भूमि सुधार कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि अधिकारी परिवार का लगातार कांउसलिंग कर सुरक्षा प्रदान करें। पीडि़त परिवार में पत्नी सहित बेटा और बेटी है। प्रशासन द्वारा पीडि़त परिवार की पूरी सहायता की जाएगी तथा अधिकारियों द्वारा लगातार परिवार का कांउसलिंग किया जाएगा। इस दौरान जनपद सीईओ डीडी मंडले, तहसीलदार मनोज रावत, नायब तहसीलदार सृजल साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page