back to top

राजनांदगांव : नगर निगम की छत पर आत्महत्या करने का प्रयास…


राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में नीलामी की दुकान आवंटन से जुड़े मामले को लेकर आज एक व्यक्ति नगर निगम की छत पर चढ़कर स्वयं पर पेट्रोल डालते हुए आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे काफी समझाएं इसके बाद साकुशल छत से उतर गया।

राजनांदगांव नगर निगम में शुक्रवार की दोपहर मयूर भोजवानी नमक एक व्यक्ति हाथों में पेट्रोल से भरा एक केन लेकर नगर निगम दफ्तर पहुंचा और सीधे नगर के एक बिल्डिंग की छत पर चढ़कर स्वयं पर पेट्रोल डाल लिया।

इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और निगम अधिकारियों को दी। मौके पर पुलिस और निगम आयुक्त पहुंचे। इसके बाद काफी समझाइए पर उस व्यक्ति को छत से उतर गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page