back to top

राजनांदगांव : नगर निगम क्षेत्र से 108 सहित जिलेभर से 201 कोरोना संक्रमितो की पहचान, कुल एक्टिव 1076…

राजनांदगांव- कोरोनावायरस की तीसरी लहर ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस समय रोजाना पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं लेकिन सब कुछ भगवान भरोसे चल रहा है। कोविड-19 एप्रोप्रियेट बिहेवियर को लेकर ना तो जनता गंभीर है और ना ही प्रशासन संवेदनशील है।

Advertisements

जो कोविड-19 निकल भी रहे हैं, वह अपनी देखरेख और दवाई का इंतजाम भी खुद ही कर रहे हैं। पॉजिटिव मरीजों से संक्रमण दूसरों में ना फैले इसके लिए प्रशासन के पास कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं है!

जिले सहित राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण प्रशासन ने स्कूलों के बाद महाविद्यालयों को भी बंद कर दिया है। विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित होगी। सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन पद्धति से कर दी गई है। स्टाफ के अध्यापकों और कर्मचारियों को एक तिहाई क्षमता के साथ रोस्टर प्रणाली में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।

वही आज राजनांदगांव स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार नगर निगम क्षेत्र से 108 सहित जिलेभर से 201 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है एवं जिले में कुल एक्टिव प्रकरणों की संख्या 1076 है वही आज स्वस्थ्य होकर 127 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page