back to top

राजनांदगांव : नगर निगम टाउन हॉल में एच.एस.आर.पी. नम्बर प्लेट के लिये दो दिवसीय शिविर…

नगर निगम टाउन हॉल में एच.एस.आर.पी. नम्बर प्लेट के लिये दो दिवसीय शिविर

Advertisements

वाहन की सुरक्षा के लिए पार्षदो, अधिकारियो व कर्मचारियो मे दिखा उत्साह

आज के शिविर का 70 लोगो ने उठाया लाभ

राजनांदगांव 11 जुलाई। अपने वाहन की सुरक्षा बढाने तथा धोखा धडी से बचने भ्ैत्च् ;भ्पही-ैमबनतपजल त्महपेजतंजपवद च्संजमद्ध प्लेट लगवाने आज नगर निगम टाउन हॉल में दो दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा की पहल पर निगम के जन प्रतिनिधियो, अधिकारियो व कर्मचारियो तथा आम नागरिको के लिये 1 जुलाई 2019 के पहले पंजीकृत सभी वाहनो में एच.एस.आर.पी. नम्बर प्लेट लगाने हेतु परिवहन विभाग के सहयोग से 11 व 12 जुलाई को शिविर आयोजित किया गया है। आज पहले दिन पार्षदो सहित कर्मचारियो व नागरिको ने लगभग 70 की संख्या में अपने वाहन के लिए शिविर का लाभ लिए।


एच.एस.आर.पी. नम्बर प्लेट लगाने से वाहन की सुरक्षा बढ़ जाती है और धोखाधड़ी से बचाव होता है। यह प्लेट एक विशेष प्रकार की नंबर प्लेट होती है जिसे छेड़छाड़ या जाली बनाना मुश्किल होता है। एच.एस.आर.पी. नम्बर प्लेट में एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर होता है,जो इसे जाली नंबर प्लेट से अलग करता है, साथ ही एक होलोग्राम और एक लेजर-ब्रांडेड नंबर होता है, जिससे इसे कॉपी करना या छेड़छाड़ करना मुश्किल होता है तथा वाहन की सुरक्षा बढ़ती है। इस नम्बर प्लेट में एक यूनिक कोड होता है, जिसे स्कैन करके वाहन की जानकारी तुरंत प्राप्त की जा सकती है, जिससे चोरी या खोए हुए वाहनों को ट्रैक करने में आसानी होती है।


परिवहन विभाग के श्री आनंद शर्मा ने जानकारी दी कि निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा जी की पहल पर आज नगर निगम में एच.एस.आर.पी. नम्बर प्लेट लगाने शिविर लगाया गया है, एच.एस.आर.पी. नम्बर प्लेट भारत में अनिवार्य है, और इसे नहीं लगवाने पर जुर्माना लग सकता है।

इसके लिए अपने राज्य के परिवहन विभाग की वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से एच.एस.आर.पी. नम्बर प्लेट के लिए आवेदन कर सकते हैं, इस प्लेट को लगवाने से आपके वाहन की सुरक्षा बढ़ती है, धोखाधड़ी से बचाव होता है, और नियमों का पालन होता है। कल 12 जुलाई को भी शिविर लगाया जायेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page