back to top

राजनांदगांव : नगर निगम में लगे महिला समूह के स्टाल से आयुक्त सहित अधिकारियों ने खरीदी दिये एवं अन्य समाग्री…

राजनंादगांव 18 अक्टूबर। श्रद्धा महिला स्व सहायता समूह, सागर पारा द्वारा नगर निगम परिसर में स्टाल लगाया गया है। जहॉ गोबर से बने रंग बिरंगे दिये, सहित मोमबत्ती, मोम के दिये के अलावा कपडे से बने आकर्षक छोटे बडे बैग का विक्रय किया जा रहा है। उक्त स्टाल से आज नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित, उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर व अधिकारियों ने दिये एवं अन्य समाग्री क्रय किये।

Advertisements


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि महिला स्व सहायता समूहो द्वारा गोबर से बने दिये, गमले, के साथ साथ अन्य आवश्यक दैनिक उपयोगी वस्तुएं जैसे मोमबत्ती, मोम के दिये, सजे हुये दिये के साथ साथ कपडे से बने छोटे बडे सुंदर बैग तथा अन्य चीजो का निर्माण किया जा रहा है। दीपावली के अवसर पर श्रद्धा महिला स्व सहायता समूह द्वारा नगर निगम परिसर में स्टाल लगाकर विक्रय किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गोबर से बने दिये के उपयोग से शुद्ध वातावरण निर्मित होता है। गोबर से धुपबत्ती मच्छर बत्ती का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा कपडे के आकर्षक बैग बनाये जा रहे है, जो आज के युग में अत्यंत उपयोगी है, क्योकि शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है, इसे प्रतिबंधित करने नगर निगम द्वारा भी समय समय पर समझाईस देकर कार्यवाही कर रहे है, क्योकि प्लास्टिक हमारे शरीर के साथ साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुचाता है।

ऐसी स्थिति में कपडे का बैग या थैला का उपयोग करना ही कारगर उपाय है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि गोबर से बने दिये का उपयोग करे, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिये कपडे के बैग या थैले का उपयोग करे। इन सबके लिये निगम में लगे स्टाल में आकर समान खरीदी कर दीपावली त्यौहार को यादगार बनावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page